महिला कांग्रेस ने महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में निकाला जुलूस
Moradabad News - महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री पर नाराजगी जताई और कहा कि वे जल्द बड़ा...

प्रदेश में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और पश्चिमी जोन प्रदेशाध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देश पर महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेहरा बी ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी ऑफिस से एकत्र होकर आए एसडीएम आफिस के लिए जुलूस निकालकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह को सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं के उत्पीड़न और गुंडाराज को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनाओं को नहीं रोक पा रहे हैं, इसके खिलाफ जल्द जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में शबाना अफसाना, विनीता, सदफ़ समन, रेखा, संतोष आदि महिलाओं ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।