Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsTragic Road Accident Claims Life of Amroha Driver in Thakurdwara

ठाकुरद्वारा में तेज रफ्तार वाहन ने अमरोहा के चालक की टांगे कुचली,मौत

Moradabad News - ठाकुरद्वारा में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में अमरोहा के छोटा हाथी चालक इरशाद की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी दोनों टांगे कुचल गईं। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 14 June 2025 07:20 PM
share Share
Follow Us on
ठाकुरद्वारा में तेज रफ्तार वाहन ने अमरोहा के चालक की टांगे कुचली,मौत

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में अमरोहा के छोटा हाथी चालक को बेकाबू वाहन ने रौंद दिया। वाहन के पहिये से चालक की दोनों टांगे कुचल गई। गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। चालक की मौत से पत्नी और बच्चों का रो- रो कर बुरा हाल है। अमरोहा के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरादाबादी गेट (दरबारे कलां) के रहने वाले 48 वर्षीय इरशाद पुत्र शहजादे अहमद पेशे से छोटा हाथी चालक थे, वाहन चलाकर वह परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह काम के सिलसिले में वह ठाकुरद्वारा गए थे।

बताया जा रहा है कि वहां इरशाद किसी के इंतजार में अपना वाहन खड़ा कर सड़क किनारे आराम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उनकी टांगे कुचल गईं। गंभाीर हालत में उनको ठाकुरद्वारा पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते पर परिवार में भी कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि मेरठ ले जाते समय रास्ते में इरशाद की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक शव के घर पहुंचने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें