उमस में न्यूनतम पारे की छलांग ने बेचैनी बढ़ाई
Moradabad News - शुक्रवार को मुरादाबाद में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से चार डिग्री अधिक था। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम...

शुक्रवार को सुबह से रात तक शहरवासियों ने अत्यधिक बेचैन कर देने वाली उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मानसून की बारिश थमी रहने के दौर में उमस के साथ ही रात का न्यूनतम तापमान काफी अधिक बढ़ जाने के चलते लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। जबरदस्त उमस के बीच मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मानसून के निष्क्रिय अवस्था में रहने के चलते गर्मी और उमस बेतहाशा बढ़ गई। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नमी अत्यधिक बढ़ी होने के चलते 44 डिग्री सेल्सियस तापमान जितनी गर्मी महसूस की गई।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार को भी मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही बना रहने के आसार हैं। आसमान पर आंशिक तौर से बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जाहिर की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।