पूर्व की सरकारों ने रानी अहिल्याबाई के जीवन कॉल के इतिहास से दूर रखा
Moradabad News - शनिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। मुख्य अतिथि राजेश यादव ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया और पूर्व सरकारों की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने...

शनिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम के उपलक्ष में भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजेश यादव रहे। शुभारंभ रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर फूल अर्पित कर किया। राजेश यादव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर सदैव सनातन एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता के साथ आगे बढ़ती रहीं। उनकी गाथा से अनेक महिलाएं ने उनके सहयोग के साथ अपने जीवन में आगे बढ़कर समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण करती गईं। देश की पूर्व सरकारों ने हम सबको उनके जीवनकाल के इतिहास से दूर रखा। उत्तर प्रदेश में पूर्व की क्षेत्रीय पार्टी सपा, बसपा की सरकारों ने सदैव महिलाओं पर अत्याचार और उनको निर्बल बनाने का कार्य किया।
अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर महिलाओं को देश की राजनीति में आने का विशेष तौर पर आग्रह किया। मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने की। पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, सुरेश सैनी, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, गौ रक्षा सेवा सदस्य दीपक गोयल, अनिल चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुकम सिंह, आचार्य नरेंद्र देव, आदेश चौधरी, जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, कमल प्रजापति, हर ज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, नवीन चौधरी, चकित चौधरी, आदित्य आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।