Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBiker Injured in Collision with Nilgai Near Ibrahimpur Toll Plaza

बाइक से नीलगाय टकराने पर युवक घायल

Moradabad News - इब्राहिमपुर टोल प्लाजा के पास बाइक और नीलगाय के बीच टकराव हुआ, जिसमें बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम गुरविंदर है, जो गत्ता फैक्ट्री से काम करके लौट रहा था। उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 27 June 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
बाइक से नीलगाय टकराने पर युवक घायल

क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर टोल प्लाजा के पास में बाइक से नीलगाय जा टकराई। जिससे बाइक पर सवार गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जिला रामपुर के थाना बिलासपुर के रहने वाले गुरविंदर पुत्र दीदार सिंह अपनी बाइक से गत्ता फैक्ट्री अमरपुरकाशी से काम करके देर शाम बिलारी आ रहा था। रास्ते में इब्राहिमपुर टोल प्लाजा के पास बाइक नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें