Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsPolice Register Case Against Husband and In-laws for Dowry Harassment in Mahoba

कोर्ट के आदेश पर पति सहित चार पर केस दर्ज

Mohoba News - -दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर मारपीट -थाना पुलिस ने शुरु की मामले की छानबीन

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबाSat, 14 June 2025 01:38 AM
share Share
Follow Us on
कोर्ट के आदेश पर पति सहित चार पर केस दर्ज

महोबा,संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपित पति सास ससुर सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। कबरई थाना क्षेत्र के उटियां गांव निवासी बैजनाथ सिंह की पुत्री रचना ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 6 मार्च 2024 को विष्णु सिंह उर्फ योगेन्द्र निवासी ग्राम सिकोहला थाना जसपुरा जिला बांदा के साथ हुआ था। हैसियत के अनुसार दान दहेज देने के बाद भी ससुराली जन बाइक व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती, मायके आकर उसने परिजनों को ससुरालीजनों की करतूत बताई तो परिजनों ने आरजू मिन्नत की मगर ससुरालीजनों के उत्पीड़न का सिलसिला चलता रहा। 30 दिसंबर को ससुरालीजनों ने मांग पूरी न होने पर जान से मारने की नियत से मारपीट की। किसी प्रकार उसने पड़ोसी के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे ले आए। उसके बाद भी ससुरालीजनों द्वारा जानमाल की धमकी दी जा रही है। थाना पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति विष्णु सिंह उर्फ योगेन्द्र, ससुर अभय सिंह, सास कलावती, देवर रोहित सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें