Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsPolice Arrest Three Criminals Involved in Robbery of Liquor Trader

महोबा में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

Mohoba News - महोबा में सत्रह दिन पहले शराब कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने लूट के दौरान बरामद की गई तीन लाख 10 हजार की नगदी, दो...

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबाFri, 27 June 2025 01:07 PM
share Share
Follow Us on
महोबा में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

अजनर (महोबा)। सत्रह दिन पहले शराब कारोबारी के साथ हुई लूट की घटना में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम से तीन लाख 10 हजार की नगदी, दो मोबाइल तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें बेलाताल निवासी सुधांशु दीक्षित की पत्नी रामली के नाम सीगौन और चमरुआ में देशी शराब के ठेका है। नौ जून को सुधांशु शराब ठेका का रोकड़ लेकर लौट रहा था।

बुधवारा और बघौरा के बीच पहाड़िया के पास बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोक मारपीट कर पांच लाख 65 की रकम लूट ली थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। थाना पुलिस को लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के गांव में होने की भनक लगी तो पुलिस ने शुक्रवार को सुबह घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस मुठभेड़ में 33 वर्षीय राकेश प्रजापति और रक्कू निवासी दौरिया थाना नौगांव मध्य प्रदेश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ जबकि उसका साथी 22 वर्षीय लक्ष्मण कुशवाहा व 31 वर्षीय मदन कुशवाहा निवासीगण दौरिया मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ सीगौन जंगल में हुई। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पकड़े गए अपराधी मध्य प्रदेश के हैं सभी का आपराधिक इतिहास जानने का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें