Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsMunicipality Crackdown on Single-Use Plastic in Mahoba Fines Imposed

अभियान चलाकर दुकानों से जब्त की गई पॉलीथिन

Mohoba News - नगर पालिका के द्वारा चलाया गया अभियान पॉलीथिन मिलने पर ठोंका गया जुर्माना

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबाSat, 14 June 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
अभियान चलाकर दुकानों से जब्त की गई पॉलीथिन

महोबा, संवाददाता। पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका के द्वारा चलाए गए अभियान में दुकानों में जांच की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए अभियान में प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करते हुए जुर्माना वसूला गया है। शहर में पॉलीथिन की ब्रिकी की शिकायतों पर शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में बाजार में किराना दुकानों में पॉलीथिन की जांच की गई। आल्हा चौक, फल मंडी, गुलाब पैलेस आदि में चलाए गए अभियान में दुकानों से पॉलीथिन जब्त की गई। कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय सौरभ सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

स्ट्रीट वैंडरों से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर दोबारा प्रयोग न करने की हिदायद दी गई जबकि किराना दुकानों पर जुर्माना ठोंका गया है। पालिका ने साढ़े छह हजार का जुर्माना वसूला है। पालिका के अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रखा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें