दबंगों ने भिूम विवाद में पत्थर गड्डी उखाड़ी
Mohoba News - -पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस

कबरई,संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर दबंगों द्वारा पत्थर गड्डी उखाड़ने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो भाईयों सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुर कर दी है। कबरई पुलिस को दी तहरीर में पहरा निवासी सुम्मी ने बताया कि हदबंदी के बाद राजस्व कर्मियों व पुलिस की मौजूदगी में पत्थर गड्डी करवाई गई थी मगर पुराने विवाद को लेकर आग बबूला दबंगों द्वारा पत्थर गड्डी उखाड़कर फेंक दी गई। विरोध करने पर दबंगों द्वारा जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रणविजय सिंह, शिव गोपाल, रामगोपाल पुत्रगण जागेश्वर सिंह व बरदानी कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।