Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsInternational Yoga Day Celebrated in Mahoba Importance of Yoga Emphasized

गोरखगिरि में लोगों को कराया गया योगाभ्यास

Mohoba News - योग के महत्व के बारे किया गया जागरुक आज जिले भर में योग शिविर होगें आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबाSat, 21 June 2025 03:14 AM
share Share
Follow Us on
गोरखगिरि में लोगों को कराया गया योगाभ्यास

महोबा, संवाददता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर वीर भूमि के गोरखगिरि में लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अभ्यास कराया गया। योग दिवस को लेकर पिछले चार दिनों से योगाभ्यास कराया जा रहा है। शुक्रवार को गोरखगिरि पर्वत श्रंखलाओं में लोगों ने पर्वत श्रंखलाओं में अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता ने कहा कि योग से जटिल बीमारियों से भी छुटकारा संभव है। कई लोगों ने योग से बीमारियों से मात दी है। सरकार भी योग के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण काम कर रही है। बताया कि इस बार योग दिवस थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर योग दिवस मनाया जाना है।

योग दिवस पर गांव-गांव में योगाभ्यास कराया जाएगा। नोडलअधिकारी डॉ ममता वर्मा, डॉ आदित्य मोहन अवस्थी, डॉ विकास कुमार, योग सहायक गिरीश कुमारी, उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री योग दिवस में होंगे शामिल महोबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शासन ने जिलों में प्रभारी नियुक्ति किए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री नगर विकास मंत्री राकेश राठौर उर्फ गुरु को प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी मंत्री योग दिवस को लेकर जिले में पहुंच गए हैं वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रशासन द्वारा योग दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें