Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsBJP Leader Files Complaint Against SI for Misconduct During Road Check

मंडल उपाध्यक्ष ने दरोगा पर लगाए अभद्रता के आरोप

Mohoba News - पदाधिकारियों से दर्ज कराई शिकायत जांच करा कार्रवाई की उठाई मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबाSat, 21 June 2025 03:20 AM
share Share
Follow Us on
मंडल उपाध्यक्ष ने दरोगा पर लगाए अभद्रता के आरोप

अजनर, संवाददाता। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष ने थाना में तैनात एसआई पर अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए पदाधिकारियों सहित थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। अजनर मंडल उपाध्यक्ष अंकित कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 17 जून को वह मगरिया में विकसित भारत अमृत काल गरीब कल्याण सुशासन के 11 साल बेमिशाल कार्यक्रम की चौपाल सभा से वापस लौट रहा था। अजनर थाने में तैनात एसआई ने रास्ता रोका और बाइक का चालान काट दिया। जब परिचय दिया तो आग बबूला दरोगा अभद्रता करने लगा। पीड़ित का कहना है कि एक ओर पदाधिकारी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से सुनने की अधिकारियों को नसीहत दे रहे है मगर दरोगा ने वर्दी का रौब गालिब कर अभद्रता की।

पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई गई है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह का कहना है कि दरोगा से पूरे मामले की जानकारी हासिल की गई है। दरोगा ने बताया कि हेलमेट न होने पर चालान काटा गया। अभद्रता की बात गलत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें