मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा से लाभान्वित हुए 124 परिजन
Mirzapur News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकर नगर में 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ रुपये की सहायता राशि का वितरण किया। यह कार्यक्रम विकास भवन एवं तहसीलों में लाइव प्रसारण किया गया। विधायक रत्नाकर...

मिर्जापुर, संवाददाता । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकर नगर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना कल्याण योजना के अन्तर्गत 11690 आश्रित परिवारो को 561.86 करोड़ सहायता राशि का वितरण किया। इस कार्यक्रम का विकास भवन एवं तहसीलो में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, डीएम प्रियंका निरंजन एवं जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द,नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी उस्थित रहें। जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलो में आयोजित कार्यक्रम के तहत कुल 108 कृषको के 124 आश्रितों को पांच करोड़ अठाइस लाख पच्चीस हजार की धनराशि का वितरण मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत किया गया।
जिला मुख्यालय के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत 59 लाभार्थियो को चेक तथा 20 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों जनप्रतिनिधियों ने सजीव प्रसारण दिखाया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना कार्यक्रम को लागू कर दुघर्टनाग्रस्त कृषक परिवारों के सहायतार्थ अच्छा कदम उठाया हैं। उन्होंने कहा कि किसानो की दुर्घटना से होने वाली आर्थिक कठिनाईयो से राहत दिलाना योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी संजय बरनवाल उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।