जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत
Mirzapur News - ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार में जहरीले जंतु के काटने से किशोर

ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार में जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत हो गई। ड्रमंडगंज बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी चंद्र प्रकाश केसरी का 13 वर्षीय पुत्र आरव शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सो रहा था। शनिवार की भोर में किशोर के सीने में अचानक दर्द उठा। परिजन प्रयागराज लेकर जा रहे थे। सुबह लगभग छह बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही आरव की मौत हो गई। मृत किशोर के पिता चंद्रप्रकाश केसरी ने बताया कि शुक्रवार की शाम आरव दशहरा मैदान में खेलने गया था। आशंका हैकि उसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई।
किशोर घर आने पर कुछ बताया भी नहीं। भोर में जब अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा तो प्रयागराज लेकर जा रहे थे। बीच रास्ते में किशोर की मौत हो गई। आरव सबसे बड़ा था। वह आदर्श श्रीकैलाश नाथ शिक्षा निकेतन ड्रमंडगंज में कक्षा सात का छात्र था। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।