Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsShiv Bhakti Baba Bafarnie Procession and First Batch for Amarnath Yatra

रथ पर सवार होकर शहर भ्रमण को निकले बाबा बफार्नी, शेषनाग के लिए जत्था रवाना

Meerut News - अमरनाथ यात्री सेवा समिति द्वारा रविवार को मंगतपुरम से बाबा बफार्नी की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 10 फुट का शिवलिंग मुख्य आकर्षण था। यात्रा टीपीनगर चौराहा, रेलवे रोड चौराहा सहित कई स्थानों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 23 June 2025 04:43 AM
share Share
Follow Us on
रथ पर सवार होकर शहर भ्रमण को निकले बाबा बफार्नी, शेषनाग के लिए जत्था रवाना

अमरनाथ यात्री सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम से बाबा बफार्नी की शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर सवार होकर भगवान शिव ने शहर भम्रण किया। यात्रा में बाबा बफार्नी का दस फुट का शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहा। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने भगवान शिव के डोले का पूजन कर शुभारंभ किया। यात्रा मंगतपुरम से शुरू होकर टीपीनगर चौराहा, दिल्ली चुंगी, मैट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, बुढ़ाना गेट हनुमान मंदिर, बच्चा पार्क, खूनी पुल, बेगमपुल, लालकुर्ती पैंठ बाजार, आबूलेन, सदर दाल मंडी, सदर सर्राफा बाजार, बॉम्बे बाजार होते हुए औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर बाबा बफार्नी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में शिव परिवार और खाटू श्याम की झांकी के साथ अन्य देवी देवताओं की झांकी शामिल रही। भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। शाम को अमरनाथ सेवा समिति का पहला जत्था शेषनाग पर लगने वाले भंडारे की खाद्य साग्रमी को पांच ट्रकों में लेकर रवाना हुआ। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, बिजेन्द्र अग्रवाल, कमलदत्त शर्मा, निमेष वशिष्ठ, अजय गुप्ता,नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे। पहला जत्था हुआ रवाना अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल और शेषनाथ पर लगने वाले भंडारे के लिए पांच ट्रक खाद्य सामग्री लेकर रवाना किया गया। पहले जत्थे में महेश मित्तल, विशाल गर्ग, राजीव शर्मा, संजय शर्मा, अम्बुज बिशनोई, योगेंद्र अग्रवाल, नवनीत शर्मा, शिव कुमार, शशि मल्होत्रा, अमित गोयल, नरेश मित्तल, अवधेश सिंघल, हितेश मित्तल, जितेन्द्र गुप्ता आदि समिति के सदस्य गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें