Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSecret Navratri Begins on June 26 Aashadh Navratri Celebrations

आज से शुरू हो रहे गुप्त नवरात्रि, चार जुलाई को भड़रिया नवमी

Meerut News - आज 26 जून से गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो रही है, जो 4 जुलाई तक चलेगा। इस अवधि में मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, घटस्थापना का समय सुबह 5:25 से 6:58 बजे तक है। भड़रिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 26 June 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
आज से शुरू हो रहे गुप्त नवरात्रि, चार जुलाई को भड़रिया नवमी

आज 26 जून से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। वर्ष में आने वाले चार नवरात्रों को दो वर्गों में वर्गीकृत किया गया है। एक प्रकट नवरात्र दूसरा गुप्त नवरात्र है। इसके अलावा चैत्र और अश्विन में प्रकट नवरात्र और आषाढ़ और माघ में गुप्त नवरात्र होते हैं। ज्योतिषचार्य भारत ज्ञान भूषण के अनुसार गुरुवार को गुप्त नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं, जिसमें ध्रुव योग हैं, जोकि शुभ है। इस माह 26 जून से 4 जुलाई तक 'आषाढ़ नवरात्र' होंगे। 4 जुलाई को भड़रिया नवमी है जो हर शुभ कार्यों के लिए अबूझ स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इसके अलावा चार जुलाई नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री (बीजासन मां) की पूजा का विधान है।

वहीं ज्योतिषचार्य रुचि कपूर के अनुसार 26 जून गुरुवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्र शुरु होंगे। चार जुलाई को शुक्रवार को गुप्त नवरात्रों का समापन होगा। घटस्थापना का समय सुबह पांच बजकर 25 मिनट से छह बजकर 58 मिनट तक है। दूसरा अभिजीत समय दोपहर 11.56 मिनट से 12.52 बजे तक है। भड़रिया के दिन विवाह, गृह प्रवेश मांगलिक कार्य के लिए बहुत शुभ माना गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें