Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsNH-58 Toll Rates to Increase from Midnight June 30

कल आधी रात से बढ़ जाएगा मेरठ-मुजफ्फरनगर के बीच टोल टैक्स

Meerut News - मेरठ-मुजफ्फरनगर, हरिद्वार के बीच एनएच-58 पर 30 जून की आधी रात से टोल की नई दरें लागू होंगी। एनएचएआई ने इसकी स्वीकृति दे दी है। चौपहिया वाहनों के टोल में 5 से 10 रुपये की वृद्धि होने की संभावना है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 28 June 2025 02:49 AM
share Share
Follow Us on
कल आधी रात से बढ़ जाएगा मेरठ-मुजफ्फरनगर के बीच टोल टैक्स

मेरठ-मुजफ्फरनगर, हरिद्वार के बीच एनएच-58 पर 30 जून की आधी रात से सफर थोड़ा महंगा हो जाएगा। टोल की नई दरें 30 जून की आधी रात से ही लागू होगा। इसके लिए एनएचएआई ने स्वीकृति दे दी है। नई दरों की घोषणा शनिवार को होने की संभावना है। हर साल 30 जून की रात 12 बजे से एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें लागू की जाती है। पिछले साल हालांकि चौपहिया और स्थानीय वाहनों के टोल में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। भारी वाहनों का टोल पांच रुपये बढ़ा दिया गया था। इस बार पांच से 10 रुपये तक वाहनों के टोल में वृद्धि का प्रस्ताव है।

टोल के अधिकारियों के अनुसार एनएचएआई से टोल की नई दरों की स्वीकृति की सूचना है। शनिवार को संभावना है कि टोल की नई दरों की घोषणा कर दी जाएगी। कार, जीप जैसे चौपहिया वाहनों का टोल 5 से 10 रुपये बढ़ने की संभावना है। व्यवसायिक वाहनों का टोल थोड़ा अधिक बढ़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें