Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsHeavy Traffic Jam on Uttarakhand Highways as 55 000 Vehicles Pass Toll Plaza

सैलानियों की भीड़ से जूझा नेशनल हाईवे

Meerut News - गर्मी के कारण शनिवार को उत्तराखंड जाने वाले सैलानियों की भीड़ रही। सिवाया टोल प्लाजा पर 55,000 वाहन गुजरे, जिससे लंबी कतारें और जाम की स्थिति बनी। अधिकांश वाहन फास्टैग ब्लैकलिस्ट में थे। समस्या को हल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 29 June 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
सैलानियों की भीड़ से जूझा नेशनल हाईवे

गर्मी के चलते उत्तराखंड जाने वाले सैलानियों की शनिवार को भीड़ रही। नेशनल हाईवे पर सैलानियों के वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। सिवाया टोल प्लाजा के आंकड़े के अनुसार टोल से लगभग 55 हज़ार वाहन निकले। दिल्ली-एनसीआर के लोग प्रत्येक वीकेंड पर दोस्तों, नाते-रिश्तेदारों संग शुक्रवार शाम और शनिवार दिन में उत्तराखंड जाते हैं और रविवार दोपहर वापस अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। शनिवार सुबह से दोपहर करीब एक बजे तक टोल प्लाजा पर ट्रैफिक सामान्य रहा लेकिन शाम से रात तक वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई। दोपहर बाद से ही उत्तराखंड की ओर जाने के लिए दो लेन रिवर्स चलानी पड़ी।

टोल प्लाजा से ए टू जेड तक वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। 10 अतिरिक्त कर्मचारियों की टोल पर ड्यूटी लगाई गई। अधिकांश ऐसी छोटी गाड़ियां टोल पर पहुंची जिनके फास्टैग ब्लैकलिस्ट थे। गाड़ी चालकों ने बैलेंस होने की बात कही, मगर हैंडलिंग मशीन से चेक किया तो ब्लैकलिस्ट ही निकले। टोल प्लाजा से गाड़ियां निकलने के बाद एटूजेड कालोनी कट, दुल्हैड़ा चौकी कट, पल्हैड़ा फ्लाईओवर, फेज वन कट, हाईवे चौकी के पास, कैलाशी हास्पिटल के सामने, दायमपुर और डाबका कट के अलावा खड़ौली में जाम का असर देखने को मिला। सिवाया टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक अनुज सोम ने बताया कि वीकेंड पर करीब 55 हजार वाहन टोल से गुजरे। जाम का कारण ब्लैकलिस्ट वाले फास्टैग लगी गाड़ियां थी। जाम से निजात पाने को दस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के साथ देा लेन रिवर्स चलाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें