वक्फ कानून का निर्णय स्वागत योग्य : बृजभूषण शरण सिंह
Meerut News - पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भारत सरकार का वक्फ कानून का निर्णय स्वागत योग्य है, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलेगा। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ की बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे नई...

मेरठ/मोदीपुरम। पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि भारत सरकार का वक्फ कानून का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे पीड़ितों को न्याय मिलेगा। यह किसी के विरोध में नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ की बहाली से नई प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। रविवार को दिल्ली से हरिद्वार जाने के दौरान पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित सत्यम कॉलेज में रुके। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुश्ती संघ की बहाली से कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन अधिक से अधिक होगा, जिससे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वह खुद भी वक्फ के पुराने कानून से पीड़ित हैं। उनकी काफी जमीन वक्फ ने कब्जाई हुई है। यह कानून देशहित में है। विपक्ष को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। भारतीय कुश्ती संघ की बहाली पर उन्होंने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह अपना काम अच्छे तरीके से कर रहे हैं। नए नियम बनने से खेल में हो रही धांधलीबाजी पर रोक लगेगी। खेल में चयन का आधार ट्रायल ही रहेगा। इस दौरान उन्होंने उभरते कुश्ती खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष डा. एसपी देशवाल, एडवोकेट विवेक देशवाल, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, शैलेंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, अनुज चौहान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।