Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsMurder Case Filed Against Six in Dowry Death of Newlywed Woman in Ghosi

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, सनसनी

Mau News - घोसी के अमिला बाजार में एक विवाहिता पूजा गुप्ता का शव मिलने के बाद उसके पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता के परिवार का आरोप है कि ससुराल वालों ने शादी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊTue, 24 June 2025 01:19 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, सनसनी

घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमिला बाजार में दो दिन पूर्व एक विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने सोमवार की शाम को विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमिला बाजार निवासी जयहिन्द गुप्ता की पुत्री पूजा गुप्ता की शादी 7 मई 2021 को जिले के दक्षिण टोला थाना अन्तर्गत अस्तुपुरा निवासी हुकुमचंद गुप्ता के पुत्र विकास गुप्ता के साथ हुई थी।

घोसी कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में मृतक विवाहिता पूजा गुप्ता के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी में मुंह मांगा दहेज देने के बावजूद ससुरालीजन शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। बेटी का उपचार लखनऊ में कराया था, तब जाकर वह ठीक हुई थी। बाद में बेटी की विदाई कराया गया। लेकिन जब उनकी पुत्री ससुराल गई तो उसके पति विकास गुप्ता ने छल कपट करके लाखों रुपये उनसे ले लिया था। इसके बाद 3 जून 2025 को दहेज में चार पहिया वाहन के लिये पति विकास गुप्ता, देवर अमित गुप्ता, ननद मंजू गुप्ता और आशीष दबाव बनाने लगे थे, मना करने पर मारपीट किए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, पुलिस के मौके पर पहुंचने पर किसी तरह से मामला शांत हुआ था। पिता ने दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी पुत्री ने बुधवार रात गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता की तहरीर के आधार पर घोसी थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दबिश में जुटी टीम घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमिला बाजार में दो दिन पूर्व विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश में जुटी हुई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी घोसी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें