Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsSuspicious Death of Bride in Bharatnakhurd Family Files Dowry Death Case Against In-Laws

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन से मौत

Mathura News - भाई की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्टविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन से मौतविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSat, 28 June 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन से मौत

बरसाना। थाना अंतर्गत समीपवर्ती गांव भरनाखुर्द में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन करने से मौत हो गयी। मायके पक्ष ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार सुबह गांव भरनाखुर्द निवासी महेश की पत्नी रेखा (23) की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से तबीयत बिगड़ गयी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसे उपचार को ले गये। वहां उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में कर मायके पक्ष को सूचना दे दी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी।

बताते हैं कि नगला महासिंह, बरहन, आगरा निवासी रेखा की शादी पांच वर्ष पूर्व भरनाखुर्द निवासी महेश के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आये दिन विवाहिता के साथ मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को ससुरलीजनों ने रेखा को विषाक्त देकर मार दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई सुनील शर्मा की तहरीर पर पति महेश समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें