Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsSupport for Banke Bihari Corridor Women Rally for Construction

कॉरिडोर निर्माण के लिए राधे राधे नाम की 251 ईंटें भेंट कीं कॉरिडोर निर्माण के लिए राधे राधे नाम की 251 ईंटें भेंट कीं

Mathura News - शुक्रवार को बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के समर्थन में महिलाओं ने रैली निकाली। मातृ शक्ति ने 251 ईंटें प्रशासिनक अधिकारियों को सौंपी और कॉरिडोर निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSat, 28 June 2025 02:59 AM
share Share
Follow Us on
कॉरिडोर निर्माण के लिए राधे राधे नाम की 251 ईंटें भेंट कीं कॉरिडोर निर्माण के लिए राधे राधे नाम की 251 ईंटें भेंट कीं

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के समर्थन में शुक्रवार को जिला मुख्यालय बांके बिहारी के जयकारों से गुंजामान हो उठा। मातृ शक्ति ने बांके बिहारी कॉरिडोर का समर्थन करते हुए राधे-राधे नाम की ईंट प्रशासिनक अधिकारियों को सौंपी। इस मौके पर मातृ शक्ति ने रैली भी निकाली। शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति समूह के बैनर तले जीवन आनंद फाउंडेशन, परिंदे फाउंडेशन, मिशन स्माइल सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन, विश्व हिंदू महासंघ की मातृ शक्ति प्रकोष्ठ, व्हाइट फ्रेम थियेटर, विप्रा फाउंडेशन, ओलंपिक संघ, भारतीय किसान यूनियन (सर्व) महिला विंग, राष्ट्रीय लोक दल सहित अन्य महिला संगठनों द्वारा बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को राधे-राधे नाम की 251 ईटें भेट की गई।

सभी संगठनों द्वारा मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को कॉरिडोर निर्माण हेतु ज्ञापन देकर कॉरिडोर निर्माण हेतु पुरजोर समर्थन प्रदान किया गया। संगठनों की महिलाओं द्वारा भारी संख्या में उपस्थित होकर महिलाओं ने राधे-राधे के नाम से अंकित ईंटों को अपने सिर पर रखकर पैदल रैली निकाली। रैली में बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण हेतु नारे लगाते हुए महिलाओं ने जोर शोर से समर्थन किया। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने श्री बांके बिहारी जी के नारे लगाए, हमें चाहिए कॉरिडोर, भक्तों को चाहिए कोरिडोर के नारों से समूचा परिसर गूंज उठा। उन्होंने विभिन्न गानों, स्लोगनों, बैनरों आदि के माध्यम से बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण हेतु प्रशासन से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों एवं पर्यटकों की सुविधाओं हेतु कॉरिडोर का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। संगठनों में जीवन आनंद फाउंडेशन की सचिव रीता चौधरी, परिंदे फाउंडेशन की सचिव सोनिका शर्मा, मिशन स्माइल सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता नाथानी एवं सचिव अनीता चावला, विश्व हिंदू महासंघ की मातृ शक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री नम्रता गुप्ता, विप्रा क्लब की गुंजन शर्मा, व्हाइट फ्रेम थियेटर के निदेशक मनोज राठौर तथा भारतीय किसान यूनियन (सर्व) प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग एवं राष्ट्रीय लोक दल की प्रदेश सचिव चौधरी सुजाता सिंह उपस्थित रही। मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने महिलाओं से कहा कि हर कोई कॉरिडोर चाहता है। इस कॉरिडोर से बाहरी ही नहीं, वृंदावन के लोगों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। लोगों को अच्छा वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। वृंदावन का चहुंमुखी विकास होगा। सबको साथ लेकर ही कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही है कि श्री बांके बिहारी जी मन्दिर 3 वर्षों हेतु बंद हो जायेगा, ऐसी अफवाओं पर ध्यान न दें। कॉरिडोर से प्रभावित सभी लोगों को भरपूर मुआवजा दिया जाएगा तथा मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख व रुक्मणि विहार में फ्लैट दिए जाएंगे। किसी का अहित नहीं किया जाएगा। रैली में कीर्ति शर्मा, रीता चौधरी, सपना ठाकुर, रुचि सोनी, हेमलता चौधरी, बत्तन सैनी, सीमा सैनी, मधु ठाकुर, ऊषा सोलंकी एडवोकेट, गीता ब्रजराज, मांडवी राठौर, प्रियंवदा द्विवेदी आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें