Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsRSS Chief Mohan Bhagwat s Visit to Parkham Security and Schedule Details

मोहन भागवत आज आएंगे , रहेगी विशेष सुरक्षा

Mathura News - संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को परखम आयेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी। वह सुबह 08:30 बजे दिल्ली से निकलकर दोपहर 11:30 बजे परखम पहुँचेंगे। यहां वह संघ कार्यक्रम में भाग लेंगे और 14 जून को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराThu, 12 June 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
 मोहन भागवत आज आएंगे , रहेगी विशेष सुरक्षा

संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को परखम आयेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था तीन लेयर में रहेगी। संघ प्रमुख यहां संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग में आरहे हैं। जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को सुबह 08:30 बजे दिल्ली स्थित केशव कुंज से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 11:30 बजे दीनदयाल गो ग्राम, परखम पहुंचेंगे। यहां वह संघ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोहन भागवत 14 जून को शाम 05:00 बजे यहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। संघ प्रमुख गो ग्राम परखम में सप्तऋषि परिसर की गौतम ऋषि कुटीर में प्रवास करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय रहेगी। इसके अलावा आसपास एवं आने जाने वाले रास्तों पर स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात रहेगी।

बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष इन वर्गों में सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत या सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का प्रवास रहता है। चालू वर्ष में चल रहे कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम में सर संघचालक डा. मोहन भागवत का 12 जून से 14 जून तक प्रवास रहेगा। इस वर्ग में भिन्न-भिन्न सत्रों के माध्यम से 251 शिक्षार्थियों के साथ वह संवाद करेंगे। उनका वर्ग के बाहर कोई कार्यक्रम नहीं है, यह प्रवास पूर्णतया वर्ग के लिए ही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें