Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsProtests Erupt Against Banke Bihari Corridor and Temple Trust Formation in Vrindavan

बोले मथुरा: उधर बांकेबिहारी कॉरिडोर, न्यास पर है जोर, इधर विरोध का शोर

Mathura News - मथुरा में गोस्वामी समाज की महिलाओं ने बांके बिहारी कॉरिडोर और मंदिर न्यास ट्रस्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। उनका कहना है कि कॉरिडोर से वृंदावन की ऐतिहासिक कुंज गलियां नष्ट होंगी और मंदिर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराFri, 27 June 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
बोले मथुरा: उधर बांकेबिहारी कॉरिडोर, न्यास पर है जोर, इधर विरोध का शोर

मथुरा। बांके बिहारी कॉरिडोर के साथ मंदिर न्यास ट्रस्ट के गठन को लेकर गोस्वामी समाज की महिलाओं का मंदिर के मुख्य द्वार व चबूतरे पर विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी है। महिलाओं का कहना है कि कॉरिडोर बनने से वृंदावन की ऐतिहासिक कुंज गलियां नष्ट हो जाएंगी और मंदिर न्यास ट्रस्ट बनने से सेवायतों के पारंपरिक अधिकार छिन जाएंगे। महिलाएं कहती है कि प्रदेश सरकार सर्वप्रथम मंदिर के दर्शनार्थ आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए। सरकार कॉरीडोर का निर्माण करके सैकड़ों मकान- दुकान आदि का विध्वंस न करें। उनका मानना है कि समय को देखते हुए बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में बदलाव जरूरी है, लेकिन बदलाव के नाम कॉरीडोर निर्माण कतई मंजूर नहीं है।

कॉरीडोर बनने से न केवल प्राचीन कुंज गलियों का अस्तित्व मिट जाएगा, बल्कि वृंदावन की प्राचीन संस्कृति और धरोहर भी नष्ट हो जाऐगी। वहीं कॉरीडोर के बहाने मंदिर न्यास ट्रस्ट का गठन करके सरकार पिछले सैकड़ो वर्षों से आराध्य ठाकुर बांके बिहारीलाल की पूजा सेवा करते चले गोस्वामी समाज के अधिकारों का भी हनन करना चाहती है। यह कहां उचित है। महिलाओं का मानना है कि कॉरिडोर व मंदिर न्यास ट्रस्ट बनने से उनकी पारंपरिक सेवापूजा और प्राचीन संस्कृति भी प्रभावित होगी। महिलाओं का आरोप है कि सरकार कॉरिडोर बनाने में स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी कर रही है और उनके घर-दुकानों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। कॉरिडोर के प्रभाव का सबसे पहले सरकार को आंकलन करना चाहिए और उसके अनुसार निर्णय लेना चाहिए। सरकार एक तरफा निर्माण करके स्थानीय ब्रजवासियों को बर्बाद करने का निर्णय लेती जा रही है। हम सैकड़ो वर्षों से अपने आराध्य ठाकुरजी की पूजा-सेवा करते चलें आ रहे हैं। हम कैसे अपना यह अधिकार छोड़कर चले जाएंगे। - गीत गोस्वामी कॉरिडोर के विकल्प की आवश्यकता है, जिससे वृंदावन की प्राचीनता बनी रहे। सरकार को स्थानीय लोगों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए और बात सुननी चाहिए। मंदिर न्यास ट्रस्ट और कॉरीडोर बनाकर हमारे समस्त मौलिक अधिकार समाप्त करना चाहती है। विरोध प्रदर्शन जब तक जारी रहेगा, जब तक कॉरीडोर निर्माण निरस्त नहीं हो जाता। - शिवानी गोस्वामी बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध कर रही हम सभी महिलाओं का उद्देश्य वृंदावन की प्राचीनता और संस्कृति की रक्षा करना हैं। सरकार को यह समझना चाहिए कि कॉरीडोर निर्माण से हजारों लोगों का जीवन कष्टमय बनकर रह जाएगा। किसी को सुविधा देने के लिए किसी दूसरे को कष्ट नहीं दिया जाता है। सरकार निर्णय वापस ले नहीं तो हमार विरोध जारी रहेगा। - मीरा गोस्वामी हमारा गोस्वामी समाज सैकड़ों वर्षों से अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारीलाल की पूजा-पाठ, सेवा आदि करता चला आ रहा है। मंदिर हमारा है और हम मंदिर के है। कोई भी सरकार सुविधा देने के नाम पर कॉरीडोर व मंदिर न्यास ट्रस्ट का गठन करके हमें ठाकुरजी से अलग नहीं कर सकती है। सरकार यदि पीछे नहीं हटेगी, तो हम भी पीछे नहीं हटेंगी। - कोमल गोस्वामी कॉरिडोर से कुंज गलियों का नुकसान होगा। कॉरिडोर बनने से हमारी पवित्र कुंज गलियां नष्ट हो जाएंगी। इन कुंज गलियों के संरक्षण का कार्य प्रदेश सरकार को करना चाहिए, लेकिन सरकार इनको कॉरीडोर निर्माण करके खत्म करना चाहती है। - सरोज गोस्वामी कॉरिडोर बनने से वृंदावन की प्राचीन संस्कृति प्रभावित होगी और हमारी सेवायतों की भूमिका पर प्रभाव पड़ेगा। सरकार की मंशा हमारा भला करने की नहीं अपितु हमारा विनाश करने की है। मंदिर न्यास ट्रस्ट बनाकर सरकार हम गोस्वामी समाज को बर्बाद करना चाहती है। - सुनीता गोस्वामी हमें अपने आराध्य ठाकुरजी के मंदिर, कुंज गलियों, घर- दुकानों को नष्ट होने से बचाने के लिए हर प्रकार के विरोध करने का अधिकार है और हम अपने अधिकारों के लिए अंत समय लड़ेंगी। प्रदेश सरकार को अपनी हठधर्मिता त्याग कर हमारी मांगे मान लेनी चाहिए। - ममता गोस्वामी जिस तरह से जिले के प्रशासनिक अधिकारी कॉरीडोर और मंदिर न्यास ट्रस्ट को लेकर विभिन्न माध्यमों से समर्थन हासिल कर रहे है, ठीक उसी तरह से पूरी ईमानदारी संग सरकार को स्थानीय लोगों की बात सुननी चाहिए। उनकी चिंताओं का समाधान करना चाहिए। - सुमन गोस्वामी कॉरिडोर के विकल्प की तलाश करनी चाहिए, जिससे वृंदावन की प्राचीनता बनी रहे और वृंदावन की प्राचीनता का संरक्षण हो सके। वर्तमान समय में पहले से प्राचीनता बहुत नष्ट हो चुकी है। अब मंदिर न्यास ट्रस्ट व कॉरीडोर निर्माण करके सरकार अनीति कार्य बिल्कुल न करें। - अनुराधा गोस्वामी वृंदावन की संस्कृति और बांके बिहारी मंदिर की सैकड़ों वर्ष प्राचीन परंपराओं का निर्वहन का महत्व सरकार को समझना चाहिए और उसकी रक्षा करनी चाहिए। न कि मंदिर न्यास ट्रस्ट का गठन उनके अस्तित्व को मिटाने का कुत्सित कार्य करना चाहिए। - अंजलि गोस्वामी वृंदावन की धरोहर को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। अपने भगवान की नगरी की पहचान हम खोने नहीं देगें। यह हम मंजूर नहीं करेंगे। वहीं मंदिर न्यास ट्रस्ट बनाकर सरकार हम गोस्वामीजन के जीवन से खिलवाड़ करना चाहती है, जिसे हम सहन नहीं करेगें। - यामिनी गोस्वामी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें