गोकशी के आरोप में वांछित गिरफ्तार
Mathura News - गोवर्धन पुलिस ने बुधवार को नीमगांव तिराहे के समीप गोकशी के आरोप में वांछित आरोपी हन्नी कुरैशी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह की टीम ने सूचना के...

थाना गोवर्धन पुलिस ने गोकशी के आरोप में वांछित आरोपी को बुधवार सुबह नीमगांव तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन रवि त्यागी ने बताया कि बुधवार को उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने पौने आठ बजे सटीक सूचना पर गोकशी के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी हन्नी कुरैशी निवासी नई बस्ती, जैन गली ईदगाह के सामाने कसाई पाड़ा, गोवर्धन को नीमगांव तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर चालान किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पूर्व गोवर्धन पुलिस 11 वांछितों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।