Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsIndian Oil Employees Protest with Hunger Strike Against Management Decisions

रिफाइनरी कर्मियों ने की भूख हड़ताल समाप्त

Mathura News - इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के निर्णयों के खिलाफ रिफाइनरी कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। प्रबंधन और कर्मचारी नेताओं के बीच वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन ने प्रमोशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराWed, 11 June 2025 08:43 PM
share Share
Follow Us on
रिफाइनरी कर्मियों ने की भूख हड़ताल समाप्त

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के निर्णयों के विरोध में रिफाइनरी कर्मचारियों ने बुधवार को भूख हड़ताल कर दी। दोपहर बाद प्रबंधन व कर्मचारी नेताओं में वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। कर्माचारी नेताओं का आरोप है कि इंडियन ऑयल के चेयरमैन व डायरेक्टर ने इंडियन ऑयल कर्मचारियों की 50-50 प्रमोशन पॉलिसी बैकलॉग को तानाशाही रवैया अपनाते हुए एकतरफा समाप्त करने का आदेश कर दिया था। इससे नाराज इंडियन ऑयल कर्मचारी 11 जून से देशभर की रिफायनरियों में अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर चले गए। मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के बैनर तले भी इंडियन ऑयल कर्मियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।

संघ के नेता रामकिशन ने कहा कि विडम्बना है कि देश की ऊर्जा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों को अपने ही प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल व अनशन करना पड़ रहा है। इस आंदोलन पर उच्च प्रबंधन ने कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए दिल्ली बुलाया। उनके अनुरोध पर मथुरा में फिलहाल दोपहर बाद भूख हड़ताल स्थगित कर दी गई है। इ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें