प्राचीन केशवदेव ने की रथ में यात्रा, रसिकों ने गाए भजन
Mathura News - मथुरा के प्राचीन ठाकुर केशवदेव मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। सुबह सेवायत ने भगवान का अभिषेक किया और रथ यात्रा के लिए सजाया। भक्तों ने भजन गाए और भगवान को विशेष भोग...

मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर केशवदेव में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान का सुबह प्रातः सेवायत ने गुलाब जल एवं इत्रों से अभिषेक किया और पोशाक धारण कराई। फूल बंगला सजाया। ठाकुर जी को रथ यात्रा में विराजमान किया गया। श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने ठाकुर जी को भजन सुनाए। भगवान का सवामन आम, जामुन, मूंग व चना की दाल एवं मिश्री का भोग लगाया गया। इस अवसर पर सोहनलाल शर्मा, मनमोहन आगरा वाले, योगेंद्र गोयल, महेश चंद्र गोयल, राजकुमार अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मुकट मणि शर्मा, दिलीप पांडेय, नारायण प्रसाद शर्मा आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।