Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsGovardhan Block Chief Vipin Singh Meets CM Yogi Adityanath to Discuss Development Projects

मुख्यमंत्री योगी से मिले गोवर्धन के ब्लॉक प्रमुख

Mathura News - गोवर्धन के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की चर्चा की और युवाओं के लिए स्टेडियम निर्माण की मांग की। मुख्यमंत्री ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराWed, 11 June 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री योगी से मिले गोवर्धन के ब्लॉक प्रमुख

गोवर्धन के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो को प्राथमिकता पर रखने का आश्वासन दिया है। ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उनसे गोवर्धन क्षेत्र के युवाओं के लिए स्टेडियम निर्माण की मांग की। वहीं मथुरा के आउटर बाईपास के साथ-साथ क्षेत्र के गांवों से गांव जोड़ने वाले विभिन्न सम्पर्क मार्गो के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सौंख के टीले का सौंन्दर्यीकरण कार्य, जाजमपट्टी से मनसा देवी मन्दिर तक रोड चौड़ीकरण कार्य का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपिन सिंह को आश्वासन देते हुए कहा है कि मथुरा एवं गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यो को प्राथमिकता पर रखा जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें