Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsBoat Capsizes in Yamuna River 12 Rescued Along with 5 Bikes

यमुना में नाव पलटी, 12 लोग पानी में गिरे, सकुशल निकाले

Mathura News - बलदेव के लहरौली घाट से फरह की ओर जा रही नाव यमुना में पलट गई, जिसमें 12 लोग और 5 बाइक सवार थे। पुलिस ने समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराFri, 9 May 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
यमुना में नाव पलटी, 12 लोग पानी में गिरे, सकुशल निकाले

बलदेव (मथुरा)। थाना बलदेव क्षेत्र में लहरौली घाट से फरह की ओर सवारी लेकर जा रही नाव यमुना में पलट गयी। इसके चलते उसमें सवार 12 लोग व पांच बाइक डूब गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सकुशल निकलवा लिया। बुधवार रात करीब आठ बजे लहरौली घाट निवासी नाविक गिरधारी सलेमपुर फरह क्षेत्र स्थित यमुना घाट, बलदेव से 12 लोग व पांच बाइक लेकर बलदेव के लहरौली घाट लेकर जा रहा था। अचानक नाव अनियंत्रित होकर यमुना में पलट गयी। इससे नाव सवार पानी में डूबने लगे और उनमें चीख पुकार मच गयी। गनीमत यह थी कि जहां नाव पलटी वहां पानी भी कम था।

कुछ लोग तैरना जानते थे। वे एक दूसरे को संभालने लगे। इसकी जानकारी होते ही एक प्रत्यक्षदर्शी देवी सिंह ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। नाव पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नाव पलटने की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ लहरौली घाट पर बने यमुना घाट पर पहुंचे। इस दौरान लोगों के सहयोग से नाव सवारों को यमुना से सकुशल निकलवा लिया गया। नाव में ये थे सवार नाव में सवार राजू, सुल्तान, सत्यवीर, अंशुल, अशोक, अश्वनी, भोला, अशोक पुत्र निहाल, राजकुमार, वंशी निवासीगण गांव लहरौली घाट, राहुल, बॉबी निवासीगण गांव दौलतपुर, बलदेव को सकुशल लहरौली घाट पर लाया गया। वहां से सभी सकुशल अपने-अपने घरों को चले गये। इनमें पांच की बाइक भी थी। राजू, सत्यवीर, अशोक, राहुल आदि की बाइक थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें