Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsBaldev Block Chief Discusses Development Proposals with CM Yogi Adityanath

ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री से की बल्देव क्षेत्र के विकास पर चर्चा

Mathura News - बलदेव ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और बलदेव क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने खेल संसाधनों, स्टेडियम निर्माण, सरकारी बस स्टैंड और अन्य विकास...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 2 June 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री से की बल्देव क्षेत्र के विकास पर चर्चा

बलदेव। बलदेव क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर बलदेव ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात कर विकास पर चर्चा की और दाऊजी महाराज व रेवती मैया की प्रसाद व फरिया भेंट की। ब्लॉक प्रमुख प्रतीक ने बलदेव विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने बताया कि बलदेव क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल के लिए उचित संसाधन नहीं हैं। बलदेव क्षेत्र में स्टेडियम बनवाने का अनुरोध किया। प्रतीक ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले लोगों को दाऊजी महाराज दर्शन करने के लिए काफी लंबा चक्कर लगाकर बलदेव आना पड़ता है।

यदि यमुना एक्सप्रेस बलदेव पर कट हो जाए तो दाऊजी महाराज के दर्शन करने आने वालों को सुविधाजनक हो जाएगा। बलदेव में सरकारी बस स्टैंड अति आवश्यक है, जिससे दिल्ली, जयपुर व अन्य जगह सुगमता के साथ जाया जा सकता है। ब्लॉक प्रमुख ने बलदेव अकोस मार्ग को बनाने, बलदेव में मंडी निर्माण, सरकारी मेडिकल कालेज व गर्ल्स डिग्री कॉलेज खोले जाने की भी मांग की। साथ ही ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर ने युवाओं के लिए रोजगार व वर्षा आंधी तूफान से हुआ फसलों में नुकसान के मुआवजे की मांग की। मुलाकात के दौरान सुनील चौधरी, अनुज उपमन्यु, शिवा उपाध्याय, गौरव तोमर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें