बंबे के पानी में डूब कर युवक की मौत, मचा कोहराम
Mainpuri News - बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदिया में शुक्रवार की रात खेतों पर गए युवक का शव बंबे के पानी में पड़ा मिला।

थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदिया में शुक्रवार की रात खेतों पर गए युवक का शव बंबे के पानी में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया। घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। ग्राम महमूदिया निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू दिवाकर पुत्र रामसनेही शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे खेतों की तरफ गया था। जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार की सुबह उसका शव बंबे के पानी में पड़ा मिला।
पास में ही उसकी चप्पल पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शनिवार को दोपहर बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पत्नी संगीता और उसके दो बच्चों का घटना से रो-रो कर बुरा हाल है। पानी में युवक के डूबने की खबर पाकर कानूनगो रामगोपाल और क्षेत्रीय लेखपाल चिराग गुप्ता मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट तैयार की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।