Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTragic Death of Young Man from Electric Shock in Delhi

हवेली के युवक की दिल्ली में करंट से मौत

Mainpuri News - ज्योति। क्षेत्र के ग्राम हवेली निवासी युवक की दिल्ली में बिजली करंट लगने से मौत हो गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 28 June 2025 05:34 PM
share Share
Follow Us on
हवेली के युवक की दिल्ली में करंट से मौत

क्षेत्र के ग्राम हवेली निवासी युवक की दिल्ली में बिजली करंट लगने से मौत हो गई। युवक रात में प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी के लिए गया था। तभी पानी की टंकी की सफाई करते समय उसे करंट लग गया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम हवेली निवासी 35 वर्षीय रिंकू शाक्य पुत्र गब्बर शाक्य दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार की रात में वह कंपनी में ड्यूटी करने गया था। जहां मशनी के पास लगी पानी की टंकी की सफाई करते समय करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शनिवार को दोपहर बाद 2 बजे के लगभग रिंकू का शव गांव पहुंचा। जहां शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक तीन बच्चों का पिता था। बड़ा पुत्र 6 वर्ष का है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें