दो वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत
Mainpuri News - भोगांव। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर से मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत हुई तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना सोमवार शाम 4 बजे की है। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर निवासी ध्रुव सिंह की 2 वर्षीय पुत्री सांवली अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी आलू लाद कर आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर दौड़ पड़े। मासूम का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मौत होते ही घटना स्थल पर ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। घटना के संबंध में जो भी तहरीर मिलेगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी घटना से शोक में डूब गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।