Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsService Road Collapse Leads to Crop Damage for Farmers in Kusmara

सर्विस रोड कटी तो सौ बीघा धान की फसलें हो गई जलमग्न

Mainpuri News - कुसमरा में पचावर रजवाह और खेत के बीच बनाई गई सात करोड़ की सर्विस रोड विभागीय लापरवाही के चलते ध्वस्त हो गई। इससे 100 बीघा से अधिक धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की है और ठेकेदार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 28 June 2025 12:05 AM
share Share
Follow Us on
सर्विस रोड कटी तो सौ बीघा धान की फसलें हो गई जलमग्न

कुसमरा। पचावर रजवाह और खेत के बीच में सात करोड़ की लागत से तैयार की गई सर्विस रोड लापरवाही के चलते ध्वस्त हो गई। विभागीय लापरवाही का दंड किसानों को उठाना पड़ा और रजवाह का पानी खेत में घुस गया। इस कारण 100 बीघा से अधिक धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों की फसल बर्बादी का जिम्मेदार अब किसे माना जाएगा और इसका मुआवजा किसानों को कौन दिलाएगा, इसे लेकर आक्रोश है। कानपुर ब्रांच नगरिया झाल पचावर से निकलकर किशनी के ग्राम सहारा के निकट अरिंद नदी में विलय हुआ है। पचावर रजवाह से लगभग 200 गांव के सैकड़ों किसानों की फसलों को पानी मिलता है।

जीर्णोद्धार के दौरान लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से सर्विस रोड तैयार करवाया गया था। विभागीय ठेकेदार यहां तक कहते हैं कि इस सर्विस रोड से लोग कार से भी जा सकते हैं परंतु हालत ये है कि यहां पैदल चलना भी खतरनाक है। नहर की मिट्टी को काटकर इसे तैयार किया गया था। शुक्रवार को पचावर रजवाह ओवर फ्लो हुआ तो मिट्टी से बना सर्विस रोड कट गया और रजवाह का पानी किसानों के खेतों में भर गया। इससे लगभग सौ बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। विभागीय कर्मी और ठेकेदार पर बंटरबांट का आरोप किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग और ठेकेदार ने इन रुपयों का बंटरबांट कर लिया और काम नहीं करवाया गया। जीर्णोद्धार शून्य प्रतीत हो रहा है जिससे फसलें जलमग्न हुईं। किसान चंद्रप्रकाश दुबे, राजेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, रामपाल, देवेश कुमार आदि ने जीर्णोद्धार कार्य की जांच करवाने और जलमग्न हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग डीएम से की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें