Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsRevival Plan for Eson River in Mainpuri Launched by CM

ईसन में लौटेंगे प्राण, आव गंगा व अरिंद नदी को मिलेगा पुनर्जीवन

Mainpuri News - मैनपुरी में ईसन नदी को पुनर्जीवित करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ने इस योजना को लागू किया है। इसके साथ ही गंगा और अरिंद नदी के पुनर्जीवन की रणनीति भी बनाई जा रही है। तीनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 14 June 2025 03:49 AM
share Share
Follow Us on
ईसन में लौटेंगे प्राण, आव गंगा व अरिंद नदी को मिलेगा पुनर्जीवन

मैनपुरी। जनपद की सीमा से गुजरने वाली ईसन नदी को पुनर्जीवन मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ने ईसन नदी को पुनर्जीवित करने का फैसला किया है। इसके अलावा दो अन्य आव गंगा और अरिंद नदी को भी पुनर्जीवित करने की रणनीति बनाई जा रही है। तीनों ही नदियों को पुनर्जीवन का प्रस्ताव जून के अंत तक तैयार हो जाएगा और बारिश खत्म होने के बाद इनके जीर्णोद्धार और जल भराव के अभियान पर काम शुरू होगा। इस संबंध में तेजी से प्लान बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजने की कार्रवाई भी शुरू करवा दी है। मैनपुरी में ईसन नदी को शहर की प्राण दायिनी नदी का दर्जा हासिल हैं।

इस नदी के जरिए शहर का जलस्तर ऊपर लाने में मदद मिलती रही है, मगर प्रशासनिक उदासीनता के चलते इस नदी की बदहाली बढ़ती जा रही है। वर्ष 2021 में तत्कालीन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने इस नदी के पुनर्जीवन का अभियान चलाया था। अभियान के दौरान घिरोर से गुजरने वाली निचली गंग नहर से दो नाले खुदवाए गए और ईसन नदी से जुड़वाकर गंगा के पानी की व्यवस्था करवाई गई। काफी प्रयास हुए, नदी की सफाई भी शहरी क्षेत्र में हुई, मगर डीएम के जाने के बाद इस नदी की बदहाली फिर से शुरू हो गई। अब आलम ये है कि शहरी क्षेत्र में ये नदी दम तोड़ती नजर आती है। भू-माफिया नदी की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। नदी का पानी अत्यधिक जहरीला हो गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए तो डीएम अंजनी कुमार सिंह ने इस नदी को पुर्नजीवित करने के प्लान का हिस्सा बना लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें