फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य का बनाया जाए कानून
Mainpuri News - भोगांव। भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर भोगांव तहसील में धरना दिया।

भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर भोगांव तहसील में धरना दिया। कहा गया कि फसलों के उत्पादन का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए। बिजली का निजीकरण न किया जाए। निजी नलकूपों को बिजली निशुल्क देने की व्यवस्था आगे भी रखी जाए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम संध्या शर्मा को सौंपा। इसके अलावा धरना के बाद भाकियू जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें आशीष राजपूत निवासी दुर्गापुर को यूनियन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। धरना प्रदर्शन में पहुंचे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि बाजरा, मक्का, मूंगफली का समर्थन मूल्य बेहद कम है।
इन दिनों महंगाई के चलते फसल की लागत बढ़ गई है। धान, गेहूं आदि फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए। बिजली विभाग को निजी हाथों में न दिया जाए। प्रस्तावित बिजली वृद्धि रोकी जाए। किसानों पर ली जाने वाली जीएसटी रोकी जाए। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाया जाए। जनपद में आवारा गोवंश को गोशालाओं में भेजा जाए। उपरोक्त मांगों से जुड़ा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भारत सिंह राजपूत, महावीर प्रसाद, मनोज कुमार, रामदास, मंगूलाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।