Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsFarmers Protest for Toll-Free Access on Yamuna Expressway Key Decisions Made

7 जुलाई को यमुना एक्सप्रेस-वे तीनों टोल करवाए जाएंगे फ्री

Mainpuri News - मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक हुई, जिसमें किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई। 7 जुलाई को यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल को किसानों के साथ मिलकर टोल फ्री किया जाएगा। किसान प्रशासनिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 28 June 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
7 जुलाई को यमुना एक्सप्रेस-वे तीनों टोल करवाए जाएंगे फ्री

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मंडल स्तरीय बैठक मंडल कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बताया कि 7 जुलाई को यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल आगरा, मथुरा और अलीगढ़ को किसानों के साथ मिलकर टोल फ्री किया जाएगा। इस प्रदर्शन में आगरा व अलीगढ़ मंडल के सभी जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। भाकियू नेताओं का कहना है कि यमुना प्राधिकरण से कई दौर की बैठकें होने के बावजूद किसानों को आज तक उनका हक नहीं मिल सका है।

प्राधिकरण ने अपनी सीमा से बाहर 10 से 15 किलोमीटर तक जमीन का अधिग्रहण कर लिया है, न तो उसके लिए अनुमति दी गई और न ही कोई विकास कार्य किया गया। मैनपुरी जिले में प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर कार्य कर रहे हैं। तहसीलों में फैले भ्रष्टाचार और आवारा गोवंश की समस्या के चलते किसान रात-रात भर जागकर अपनी फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। बैठक में साहब सिंह सूबेदार मंडल युवा अध्यक्ष, मैनपुरी जिलाध्यक्ष नवनीत प्रताप सिंह, कासगंज के संजय प्रजापति, हाथरस के रवि चौधरी, एटा के मदनपाल सिंह, अलीगढ़ के योगेश तोमर, आगरा के दीपक तोमर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें