Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsFamily Counseling Center Resolves Marital Disputes for Four Couples

चार दंपति में समझौता, हंसी-खुशी घर हुए रवाना

Mainpuri News - मैनपुरी। एसपी के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। शनिवार को 65 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई और चार पत्रावली पर विदा की गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 28 June 2025 07:20 PM
share Share
Follow Us on
चार दंपति में समझौता, हंसी-खुशी घर हुए रवाना

एसपी के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। शनिवार को 65 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई और चार पत्रावली पर विदा की गई। केंद्र के सदस्यों ने समझा बुझाकर चार दंपति को हंसी खुशी माहौल में केंद्र से विदा किया। थाना औंछा के ग्राम नसीरपुर निवासी राधा उर्फ शोभा पुत्री रमेश चंद्र की शादी निखिल गोस्वामी पुत्र विकास गिरी गोस्वामी निवासी कैलाश मोड़ महादेवनगर थाना सिकंदरा के साथ हुई थी। दोनों आपसी विवाद के चलते परेशान थे। दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाकर समझाकर घर भेजा गया। वहीं रजनी पुत्री औसान सिंह निवासी नगला कलु थाना बिछवां की शादी सुशील कुमार पुत्र खुशीराम सिंह निवासी भीमनगर थाना कुरावली के साथ हुई थी।

सीता पुत्री शिशुपाल सिंह निवासी गणेशपुर थाना एलाऊ की शादी राजीव पुत्र लज्जाराम सिंह निवासी नगला जंगी थाना भोगांव के साथ हुई थी। दोनों पक्ष विवाद के चलते दो माह से अलग रह रहे थे। सरस्वती पुत्री राजवीर निवासी हमीरापुरा थाना तिरपुरा जिला भिंड की शादी हरिश्चंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान निवासी सहन थाना कुर्रा के साथ हुई थी। दोनों 15 दिन से अलग-अलग रह रहे थे। दोनों पक्षों की केंद्र पर सुनवाई की गई और सुलह कराकर दंपति को घर भेजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें