Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsDaman Festival 2023 Dr Dharmendra Singh Awarded Pragya Vibhuti for Contributions to Hindi Literature

धर्मेंद्र सिंह धरम दमन में प्रज्ञा विभूति सम्मान से अलंकृत

Mainpuri News - मैनपुरी। वैश्विक साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति द्वारा दमन में 19 जून से 21 जून तक तीन दिवसीय 22वें राष्ट्रीय अधिवेशन के

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 22 June 2025 08:13 PM
share Share
Follow Us on
धर्मेंद्र सिंह धरम दमन में प्रज्ञा विभूति सम्मान से अलंकृत

वैश्विक साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति द्वारा दमन में 19 जून से 21 जून तक तीन दिवसीय 22वें राष्ट्रीय अधिवेशन के रूप में दमन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मैनपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. धर्मेन्द्र सिंह धरम मैनपुरिया को उनके द्वारा हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रज्ञा विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जर्मनी के मैक्समूलर सम्मान से सम्मानित सुरेश नीरव अध्यक्ष अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति एवं मुंबई (महाराष्ट्र) के सुप्रसिद्ध साहित्यकार सागर त्रिपाठी द्वारा अंग वस्त्र, कंठ माला व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान साहित्यकार लाखन सिंह भदौरिया सौमित्र, सुरेश चैहान नीरव, श्रीकृष्ण मिश्र एडवोकेट, पदम सिंह पद्म, बदन सिंह मस्ताना, शिवसिंह निसंकोच, संजय दुबे, डॉ. अनिल मान मिश्र आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें