बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को कर दिया गायब
Mainpuri News - मैनपुरी। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम पथरउआ कल्याणपुर निवासी विवाहिता को ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर गायब कर दिया।

कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम पथरउआ कल्याणपुर निवासी विवाहिता को ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर गायब कर दिया। मायके वालों ने सूचना मिलने पर बेटी की ससुराल पहुंचकर जानकारी जुटाई। लेकिन विवाहिता का पता नहीं चल सका। ससुरालीजन घर से गायब हैं। घर के दरवाजे पर ताला लटक रहा। गुरुवार को पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नंदे निवासी रामशरण सिंह ने गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि उसने अपनी पुत्री आरती की शादी कुरावली थाना क्षेत्र के गांव पथरउआ कल्याणपुर निवासी हरिओम उर्फ ओम देव पुत्र श्याम सिंह के साथ 21 जुलाई 2022 को की थी। रामसरन ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज में ससुरालीजन एक बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री आरती का उत्पीड़न शुरू हो गया। मंगलवार को पुत्री के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट की और कहीं गायब कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।