Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsBrave Indian Soldier Honored After Operation Sindoor Overcomes Injury

गोली लगी फिर भी पाकिस्तानी सैनिकों को भागने पर किया मजबूर

Mainpuri News - भोगांव के शैलेश कुमार यादव ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लिया और पाकिस्तान के सैनिकों को भागने पर मजबूर कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान उन्हें गोली लगी थी। शहीद इमरान हुसैन के साथ उनकी कहानी सुनकर सभी की रूह...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 28 June 2025 12:04 AM
share Share
Follow Us on
गोली लगी फिर भी पाकिस्तानी सैनिकों को भागने पर किया मजबूर

भोगांव। ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद हर भारतीय सेना के जवानों को सलाम कर रहे हैं। ग्राम जल्लापुर दिखतमई निवासी सेना के जवान ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लिया था। इस ऑपरेशन के दौरान उनके पेट में गोली लगी, इसके बाद भी पाकिस्तान के सैनिकों को जान बचाकर भागने पर उन्होंने मजबूर कर दिया। शुक्रवार को छुट्टी पर आए सेना के जवान ने ऑपरेशन सिंदूर की दास्तान को सुनाया तो हर व्यक्ति की रूह कांप उठी। ग्राम जल्लापुर दिखतमई निवासी शैलेश कुमार यादव पुत्र अल्केश सिंह पैरा रेजिमेंट यूनिट में 17 दिसंबर 2015 को भर्ती हुए थे। वह एक साल से जम्मू कश्मीर में तैनात था।

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत होने पर वह 6 मई की रात लगभग 11 बजे अपने साथी यशवंत कुमार छत्तीसगढ़, इमरान हुसैन महाराष्ट्र के साथ पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान बॉर्डर पर रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक पाकिस्तान की ओर से उन पर कायराना हमला कर दिया गया। जवाब में उन्होंने भी करारा जवाब दिया और पाकिस्तानी सैनिकों को उल्टे पांव भागने पर मजबूर कर दिया। इस बीच उन्हें व उनके दोनों साथियों को गोलियां लग गई थी। इस बीच पहुंची सेना की टुकड़ी ने उन्हें कवर दिया और जवानों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथी इमरान हो गए थे शहीद यहां उनके साथी इमरान हुसैन शहीद हो गए। अब उन्हें छह महीने तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। उन्हें जल्द राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वह घर पहुंचे तो माता, पिता, पत्नी व प्रधान सहित ग्रामीणों ने उनका तिलक कर स्वागत किया। रविवार को वह वापस यूनिट में जाकर स्वास्थ्य लाभ लेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें