Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTragic Suicide of 30-Year-Old Man Found Hanging in Maharajganj

कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Maharajganj News - पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटकता मिला। युवक की पत्नी से विवाद के बाद वह अकेला कमरे में रह गया था। जब परिजन ने दरवाजा खोला, तो उसे फंदे में लटका पाया। युवक मजदूरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 28 June 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

पनियरा, महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव पंखे में फंदे से लटकता मिला। सुबह जब युवक देर तक नहीं उठा तो परिजन उसके कमरे में दरवाजा खटखटाया। नहीं खुलने पर जोर धक्का देकर दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटका मिला। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आनन-फानन में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस युवक का गुरुवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इससे उसकी पत्नी नाराज होकर उसे कमरे में छोड़कर बच्चों को लेकर छत पर सोने चली गई।

सुबह जब देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। नहीं खुलने पर धक्का देकर दरवाजा खोला। उसका शव पंखे में लटकता मिला। युवक मजदूरी पर काम करता था। उसकी नौ साल की एक बेटी व सात साल का एक बेटा है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि थाने पर ऐसी कोई सूचना नहीं है और न ही उन्हें ऐसी घटना की जानकारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें