हाईवोल्टेज तार से किशोर की मौत, मां व पड़ोसन भी झुलसी
Maharajganj News - भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर में हाईवोल्टेज वोल्टेज बिजली

भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर में हाईवोल्टेज वोल्टेज बिजली तार के सम्पर्क में आने से मंगलवार की रात सोलह वर्षीय किशोर धर्मेन्द्र पुत्र योगेन्द्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। रात में दस बजे गर्मी से राहत पाने के लिए धर्मेन्द्र लोहे की चारपाई लेकर छत पर सोने जा रहा था। छत के उपर से जा रहे हाईटेंशन तार से चारपाई का सम्पर्क होते ही धर्मेन्द्र झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कमरे में मौजूद मां अनीता भी बिजली की सम्पर्क में आने से झुलस गई। उसे इलाज के लिए नौतनवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना में मदद के लिए पड़ोस की महिला दौड़ी, लेकिन बिजली का प्रवाह घर के सामने भीगी मिट्टी में हो चुका था। इससे पड़ोस महिला भी करंट की चपेट में आ गई। रतनपुर गांव निवासी योगेन्द्र यादव के छत के उपर किनारे से 11 हजार वोल्ट का नंगा हाईटेंशन तार गुजरा है। मंगलवार की रात दस बजे योगेन्द्र का सोलह वर्षीय बेटा धर्मेन्द्र छत पर सोने के लिए लोहे की चारपाई लेकर जा रहा था। छत पर चढ़ने के बाद लोहे की चारपाई बिजली तार के सम्पर्क में आ गई। इस घटना में धर्मेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मेन्द्र की मां अनीता कमरे में बिजली के चपेट में आकर झुलस गई। मदद के दौड़ी पड़ोस की महिला सुमित्रा पत्नी दयाराम गोड़ दरवाजे पर भीगी मिट्टी की वजह से करंट में चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने सोनौली फोन कर आपूर्ति ठप कराया। उसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया। धर्मेन्द्र की मां अनीता व पड़ोस की महिला सुमित्रा को इलाज के लिए रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। अनीता की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन परिजन नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। दो भाईयों में छोटा था धर्मेन्द्र: धर्मेन्द्र यादव दो भाईयों में सबसे छोटा था। बडा भाई गोविन्द यादव कतर मुल्क में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही वह घर लौट रहा है। घर में बड़ी दो बहने हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। धर्मेन्द्र की मौत ने सबको झकझोर के रख दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।