दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Maharajganj News - नौतनवा पुलिस ने करमहवा तिराहे से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी विनय वरुण को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था।...

नौतनवा, महराजगंज। नौतनवा पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के करमहवा तिराहे से दुष्कर्म व पाक्सो में फरार चल रहे आरोपी विनय वरुण को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध क्षेत्र के गांव की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अपहरण, नाबालिग से बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।