Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsIndian Tourists Face Customs Hassles at Indo-Nepal Border Promises of Relief

पर्यटकों की दिक्कतों का समाधान होने की उम्मीद

Maharajganj News - महराजगंज के बेलहिया कस्टम कार्यालय पर भारतीय पर्यटकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान ने भंसार प्रमुख से मुलाकात कर यातायात शुल्क समाप्त करने और चेकिंग में राहत की...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 25 June 2025 10:14 AM
share Share
Follow Us on
पर्यटकों की दिक्कतों का समाधान होने की उम्मीद

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा के बेलहिया कस्टम कार्यालय पर भारतीय पर्यटकों को गाड़ियों के भंसार में हो रही दुश्वारियों को लेकर नौतनवा नपा के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान बेलहिया भंसार प्रमुख राम प्रसाद रेग्मी से मिले। भारतीय पर्यटकों से भंसार शुल्क के अलावा पांच सौ रुपये यातायात के नाम पर वसूले जाने और भंसार कार्यालय पर एक विंडो से कार्य होने के कारण भारतीय पर्यटको की लंबी कतार लगने के कारण दलालों की सक्रियता की बात कही। कहा कि सैलानियों से 5 से 10 हजार नेपाली करेंसी की वसूली कर गाड़ियों का भंसार कराने का खेल चल रहा है। इस पर भंसार प्रमुख ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नेपाल के बेलहिया भंसार कार्यालय पर भारतीय पर्यटकों को कई तरह की दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बोले महाराजगंज अभियान के तहत बीते 19 जून को नेपाल जाना बनाएं सुगम, भंसार दफ्तर पर दिक्कत शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिक्र था कि नेपाल के बेलहिया कस्टम कार्यालय पर गाड़ियों के भंसार और चेकिंग के नाम पर पर्यटकों को घण्टों दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। भारतीय पर्यटको से नेपाल सरकार एक दिन का भंसार शुल्क 6 सौ एव 5 सौ नेपाली करेंसी यातायात शुल्क के नाम पर वसूल कर रही है। जगह-जगह चेकिंग के नाम पर भारतीय पर्यटकों का अलग से शोषण किया जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष ने भंसार प्रमुख को पत्रक सौंपा। उन्होंने बताया कि भंसार प्रमुख राम प्रसाद रेग्मी ने आश्वस्त किया है कि आने वाले 15 जुलाई से यातायात शुल्क को बंद कर दिया जाएगा। पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह चेकिंग पर रोक लगेगी। भंसार के निकट एटीएम मशीन लगाई जाएगी, जिससे पर्यटकों को नेपाली एवं इंडियन करेंसी की समस्या ना हो। गाड़ियों के भंसार के लिए अतिरिक्त विंडो बढ़ाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें