Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsFarmers Face Drought Concerns as Monsoon Delays in Maharajganj

सूख रही बेहन व रोपी गई फसल, पड़ रही दरार

Maharajganj News - महराजगंज में किसान बारिश के इंतजार में हैं, लेकिन मानसून की देरी से उनकी फसलें सूख रही हैं। पंपिंग सेट से खेतों को सींचने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। किसानों में चिंता बढ़ रही है...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 28 June 2025 12:08 PM
share Share
Follow Us on
सूख रही बेहन व रोपी गई फसल, पड़ रही दरार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आसमान में घुमड़ रहे बादल किसानों के चेहरे पर कुछ क्षण के लिए मुस्कान ला रहे हैं। लेकिन फिर उनके दूर जाते ही किसान परेशान हो जा रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व बारिश शुरू हुई, लेकिन अब मगर का मिजाज बदल गया है। मानसून अब तक न आने से धान की बेहन व रोपाई की गई धान सूख रही है। पंपिंग सेट से जैसे-तैसे किसान खेत को सींच रहे हैं। लेकिन वह फसलों के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है। दूसरी तरफ बिजली की भीषण आंख मिचौली व उमस भरी गर्मी को देखकर काफी परेशान हैं। मनीष, उमेश, दीनानाथ, जगदीश सहानी, फुलेमान, उमाशंकर यादव, किशन कुमार, कमलेश, चंदन, सुग्रीव यादव, भोला यादव, राम रक्षा पांडेय, महेंद्र, शिवशंकर, राम अवध व दिनेश सिंह आदि किसान कहते हैं कि पूंजी लगाकर धान की फसल लगा रहे हैं।

बारिश न होने से चिंता बढ़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें