बारिश से डेंगू की दस्तक, जिला अस्पताल में एक भर्ती
Maharajganj News - महराजगंज में बारिश शुरू होते ही डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जून में एक डेंगू पॉजिटिव मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शासन ने स्वास्थ्य प्रशासन को जागरूकता फैलाने और सभी...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बारिश शुरू होते ही डेंगू मरीजों में तेजी से इजाफा हो गया है। जून में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा जून में अधिक डेंगू पीड़ित मिलने पर शासन अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य प्रशासन को जनजागरूकता के साथ ही हर स्वास्थ्य केद्रों पर डेंगू वार्ड सक्रिय करने का निर्देश दिया है। जिले में जून 2025 में 20 डेंगू पीड़ित मिले हैं। जबकि जून 2024 में 19 डेंगू पीड़ित मिले थे। डेंगू पीड़ितों में इजाफा होने पर शासन ने स्वास्थ्य प्रशासन को बीमारी को कंट्रोल करने का आदेश दिया है।
इसके लिए जनजागरूकता के साथ ही जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू वार्ड सक्रिय करने का आदेश दिया है। शासन का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य प्रशासन ने जिला अस्पताल सहित सभी ब्लाक सीएचसी को तत्काल प्रभाव से डेंगू वार्ड सक्रिय करने का निर्देश दिया है। जिला अस्पताल में छह बेड का डेंगू वार्ड संचालित स्वास्थ्य प्रशासन का आदेश मिलते ही जिलाा अस्पताल प्रशासन ने पुरानी इमरजेंसी वार्ड में छह बेड का डेंगू वार्ड सक्रिय कर दिया है। बिते मंगलवार को वार्ड में एक पीड़ित को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। ऐसे में जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 20 हो गई है। मच्छरदानी युक्त इन बेडों पर भर्ती पीड़ितों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाया है। सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. एके द्विवेदी ने कहा, अस्पताल में छह बेड का डेंगू वार्ड सक्रिय कर दिया गया है। इस वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स की तैनाती की गई है। वार्ड में एक डेंगू पॉजिटिव भर्ती किया गया है। इलाज के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वहीं सीएमओ डॉ‘ श्रीकांत शुक्ला ने कहा, जिला अस्पताल में छह बेड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार बेड का डेंगू वार्ड सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है। मलेरिया विभाग घर-घर जाकर लोगों को बीमारी से बचने के लिए जागरूक कर रहा है। इसकी मॉनिटरिंग हर रोज की जा रही है। एडीज मच्छर के काटने से होता है डेंगू अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एडीज मच्छर के काटने से व्यक्ति डेंगू खुबार से पीड़ित हो जाता है। ये मच्छर साफ पानी जैसे कूलर, छत पर रखे टायर पानी में पनपते है। ये मच्छर विशेषकर शाम को लोगों को काटते हैं। बीमारी से बचने के लिए हर दूसरे दिन कूलर के पानी को बदल देना चाहिए। टायर में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। जिले में मिले वर्षवार डेंगू पीड़ित एक नजर में वर्ष डेंगू पीड़ित मौत 2020 02 00 2021 34 00 2022 45 00 2023 58 00 2024 34 00 2025 20 00
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।