हैंड पंप से निकल रहा दूषित पानी, ग्रामीणों को हो रही दिक्कत
Maharajganj News - महराजगंज के निचलौल विकास खंड के ग्राम कटहरी खुर्द में एक हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आसपास गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल विकास खंड के ग्राम कटहरी खुर्द में लगा हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसके आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। इससे संक्रामक बीमारियों का डर लोगों में बना रहता है। इससे अगल-बगल के दुकानदार और राहगीरों को पानी पीने के लिए दिक्कत हो रही है। दुकानदार सोनू अंसारी, सलीम अंसारी, शिव कुमार, अख्तर अली, शिवम मद्धेशिया,भानु गुप्ता, बंटी शर्मा, सिराज अहमद, मजबुल्लाह अंसारी आदि ने बताया कि कई वर्षों से यह हैंड पंप दूषित पानी दे रहा है। इसके अगल-बगल कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
प्रधान प्रतिनिधि संतोष पासवान ने बताया कि जल्द ही इस हैंडपंप को ठीक कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।