विवाद की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से नोंकझोंक, मामला गरमाया
Maharajganj News - नौतनवा के सिद्धार्थनगर में गौशाला की भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर नगर पालिका और गौशाला समिति के बीच विवाद हुआ। ईओ के मौके पर पहुंचने पर बहस हुई और पुलिस तथा प्रशासन भी आए। निर्माण कार्य को...

नौतनवा,महराजगंज हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के सिद्धार्थनगर में स्थित गौशाला की जमीन पर शुक्रवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के बीच पहुंचे नगर पालिका के ईओ ने आपत्ति की तो दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। सूचना पर तत्काल एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने लगे। इसी बीच गौशाला समिति पक्ष के लोगों ने बहस शुरू कर दी और नोंकझोंक हुई। मामला गरमाता इससे पहले कुछ अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। तहसील प्रशासन ने दोनों पक्षों को तहसील दफ्तर तलब किया है। तब तक निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौशाला भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान नगर पालिका एवं गौशाला समिति के बीच चल रहा विवाद उस समय और गहरा गया जब निर्माण कार्य को रोकने ईओ मौके पर पहुंच गए। मामला गरमाता तभी पुलिस एवं तहसील प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। तहसील प्रशासन निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश देने लगे, लेकिन इस बीच गौशाला समिति के लोग निर्माण कार्य चालू रखे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों व गौशाला समिति के लोगों के बीच नोंकझोक भी हुई। माहौल और गरमाया तो मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि अधिकारियों ने मामले को संभाल लिया। दोनों पक्षों को अपना मालिकाना हक के दस्तावेज लेकर तहसील बुलाया गया। जिस भूमि को गौशाला समिति अपना बता रहा है, उसी भूमि को नगर पालिका नवीन परती की जमीन बताकर अपना मालिकाना हक जता रहा है। इसको लेकर आए दिन माहौल गरम हो जा रहा है। गुरुवार को भी नगर पालिका के जिम्मेदार और गौशाला समिति के लोगों से जमकर नोकझोंक हुई थी। गौशाला समिति के लोगों का कहना है कि नगर पालिका के लोग जबरिया गौशाला की भूमि को नवीन परती बता कर कब्जा कर उस पर दुकान बनाना चाहते हैं। जमीन का विवाद गौशाला समिति एवं नगर पालिका के बीच है। नवीन परती की भूमि होने की बात सामने आई थी। दोनों पक्षों को तहसील दफ्तर अपने-अपने दस्तावेजों को साथ बुलाया गया है। निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। प्रशासन पर दबाव बनाकर मनमाने तरीके से काम नहीं होने दिया जाएगा। नवीन प्रसाद, एसडीएम-नौतनवा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।