Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsAdarsh Prajapati Selected for State-Level Football Trials in Lucknow
प्रदेश स्तरीय ट्रायल में फुटबाल खिलाड़ी चयनित
Maharajganj News - महराजगंज के धनेवा धनेई निवासी फुटबाल खिलाड़ी आदर्श प्रजापति का चयन लखनऊ में हुए प्रदेश स्तरीय फुटबाल ट्रायल में हुआ है। इस ट्रायल में 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 28 June 2025 11:57 AM
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गुरू गोविंद सिंह खेल स्टेडियम लखनऊ में 7 व 8 जून को हुए फुटबाल खेल ट्रायल में महराजगंज के धनेवा धनेई निवासी फुटबाल खिलाड़ी आदर्श प्रजापति का चयन हुआ है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय ट्रायल में 150 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया था। इसमें 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रदेश स्तरीय ट्रायल में फुटबाल खिलाड़ी आर्दश प्रजापति का नाम भी शामिल है। खिलाड़ी के चयन होने पर फुटबाल संघ के सचिव रामनक्षत्र गुप्ता, प्रशिक्षक अमित कुमार कन्नौजिया ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।