केजीएमयू के पहले कुलपति डॉ. केएम सिंह की पुण्यतिथि मनी
Lucknow News - केजीएमयू के पहले कुलपति डॉ. केएम सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। डालीगंज स्थित केके हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टरों, कर्मचारियों और मित्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. केके सिंह ने बताया...

केजीएमयू के पहले कुलपति डॉ. केएम सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। डालीगंज स्थित केके हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर, कर्मचारी, उनके मरीज व मित्रों ने भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। पुत्र डॉ. केके सिंह ने बताया कि पिता डॉ. केएम सिंह का जन्म 14 अगस्त 1942 को हुआ था। उनका निधन 27 जून 2020 को हुआ। वे केके हॉस्पिटल के संस्थापक थे। केजीएमयू के पहले कुलपति भी रहे। उन्होंने केजीएमयू में यूरोलॉजी विभाग की स्थापना की। हमेशा इलाज की नई तकनीक पर जोर दिया। अपने पैत्रिक स्थान देवरिया में भी शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय की स्थापना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।